छत्तीसगढ़ नक्सली हमला: महिला नक्सलियों ने की कर्मा की हत्या

0

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में मारे गये कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा को महिला नक्सलियों ने मारा। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक महिला नक्सलियों ने कर्मा पर चाकुओं से 78 वार किये। महिला नक्सली कर्मा को बेहद दर्दनाक मौत देना चाहती थी।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बीती 25 तारीख को नक्सलियों ने मौत का यह ऐसा तांडव मचाया कि लोगों की रूह कांप गयी। नक्सल…

छत्तीसगढ़ नक्सली हमला: महिला नक्सलियों ने की कर्मा की हत्या

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में मारे गये कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा को महिला नक्सलियों ने मारा। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक महिला नक्सलियों ने कर्मा पर चाकुओं से 78 वार किये। महिला नक्सली कर्मा को बेहद दर्दनाक मौत देना चाहती थी।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में बीती 25 तारीख को नक्सलियों ने मौत का यह ऐसा तांडव मचाया कि लोगों की रूह कांप गयी। नक्सली हमले में कांग्रेस के नेता महेंद्र कर्मा भी मारे गये। सालों से नक्सलियों से लोहा ले रहे कर्मा नक्सलियों का मैन टारगेट थे। इस बात की पुष्टि खुद नक्सलियों ने की है लेकिन जिस दर्दनाक तरीके से कर्मा की जान ली गयी उसे सुनकर आपके पैरों तले की जमीने खिसक जायेगी।

अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक महिला नक्सलियों ने ली महेंद्र कर्मा की जान। महिला नक्सलियों ने कर्मा पर चाकुओं से किये 78 वार, पत्थर से कुचला कर्मा का चेहरा।

खबर के मुताबिक दो गड़रियों ने सीआरपीएफ की टीम को ये दिल दहला देने वाली बात बतायी है। बताया जा रहा है कि महिला नक्सलियों ने बंधक बनाये गये कांग्रेस नेताओं से पहले कर्मा की पहचान पुख्ता करायी और फिर अपने खतरनाक मंसूबे को अंजाम देने में जुट गयीं।

एक बार कर्मा की पहचान पक्की होने के बाद महिला नक्सलियों ने कर्मा का मजाक उड़ाते हुए आखिरी इच्छा पूछी। कर्मा से यह भी पूछा क्या उन्हें नये कपड़े और आखिरी बार कुछ खाने के लिये भी चाहिए। इस दौरान बंधक बने कर्मा चुप खड़े रहे।

खबर के मुताबिक महिला नक्सली कर्मा को दर्दनाक मौत देना चाहती थी। पहले एक महिला नक्सली ने कर्मा की पीठ पर गोली मारी, इसके बाद दूसरी महिला नक्सली ने कर्मा का पैर तोड़ दिये। इसके बाद शुरू हुआ बेरहमी से कर्मा को कत्ल करके का खूनी खेल। महिला नक्सलियों ने कर्मा पर एक के बाद एक चाकूओं से 78 वार किये।

बताया जा रहा है कि कर्मा को सिर्फ दो गोलियां मारी गयीं थी। गड़रियों ने सीआरपीएफ के जवानों को जो बताया उसका खुलासा कर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हुआ है। बताया जा रहा कि कर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी चाकुओं के 78 घाव मिले हैं।

बहरहाल सवाल सिर्फ महिला नक्सलियों की दरिंदगी का नहीं है। सवाल ये है कि जल, जंगल, जमीन, विकास और विचारधारा की बात करने वाले नक्सलियों का क्या यही असली चेहरा है, क्या यही है हक की लड़ाई