जम्मू की उच्च सुरक्षा वाली कोट बलावल जेल में एक कैदी ने उम्रकैद की सजा काट रहे पाकिस्तानी कैदी सानुल्ला पर आज सुबह हमला किया जिसके उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि 52 वर्षीय पाकिस्तानी कैदी पर धारदार हथियार से हमला क्या कल पाकिस्तान के एक अस्पताल में हुई भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत का बदल… जम्मू की उच्च सुरक्षा वाली कोट बलावल जेल में एक कैदी ने उम्रकैद की सजा काट रहे पाकिस्तानी कैदी सानुल्ला पर आज सुबह हमला किया जिसके उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि तत्काल यह पता नहीं चल पाया है कि 52 वर्षीय पाकिस्तानी कैदी पर धारदार हथियार से हमला क्या कल पाकिस्तान के एक अस्पताल में हुई भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की मौत का बदला लेने के लिए किया गया।सरबजीत पर लाहौर की जेल में कैदियों ने बर्बर हमला किया था और करीब एक सप्ताह तक कोमा में रहने के बाद उनकी मौत हो गई थी।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोट बलावल जेल की अधीक्षक रजनी सहगल को जम्मू कश्मीर सरकार ने निलंबित कर दिया है। राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।