दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी ने झुलसाया

0

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्से गर्मी से झुलस रहे हैं। चिलचिलाती धूप ने बढ़ा दी है लोगों की परेशानी। मई महीने में मौसम में इस कदर बदलाव आया कि हर तरफ हाहाकार मचा है। लू के थपेड़ों की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।

इस साल मई में ही ऐसी गर्मी पड़ रही है कि दिल्ली में 7 मई को पिछले 5 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इस दिन अधिकतम तापमान 4…

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में गर्मी ने झुलसाया

राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्से गर्मी से झुलस रहे हैं। चिलचिलाती धूप ने बढ़ा दी है लोगों की परेशानी। मई महीने में मौसम में इस कदर बदलाव आया कि हर तरफ हाहाकार मचा है। लू के थपेड़ों की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।

इस साल मई में ही ऐसी गर्मी पड़ रही है कि दिल्ली में 7 मई को पिछले 5 साल का रिकॉर्ड टूट गया। इस दिन अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जबकि पिछले साल इसी तारीख को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जाहिर है अभी ही ये हाल है तो आगे गर्मी और ज्यादा तपाएगी।

राजधानी दिल्ली के अलावा देश के कई हिस्सों का यही हाल है। सूरज का कहर जारी है और लोग बेदम। सूरज के तीखे तेवर को देखते हुए लग रहा है कि इस साल गर्मी कहीं सारे रिकॉर्ड न तोड़ दे। दिल्ली में जहां पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है वहीं चंडीगढ़ में 39 डिग्री के आसपास है। भोपाल में भी सूरज की तपिस से लोगों का बुरा हाल है तो रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहंच गया है।

तप रहा है चंडीगढ़मौसम के मिजाज ने चंडीगढ़ के लोगों की हालत खराब कर दी है। हर तरफ लोग गर्मी से खुद को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। सात दिन के अंदर ही अचानक तापमान में 9 डिग्री का इजाफा हो गया। स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा मुश्किल हो रही है।

जयपुर में जानलेवा तपिशगर्मी की मार से पिंक सिटी का भी मिजाज बिगड़ गया है। लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद रहने के लिए मजबूर कर दिया है।

गर्मी से बेहाल भोपालचिलचिलाती धूप, गर्म हवा के थपेड़े और उमस भरी गर्मी यही हाल है भोपाल का। मई के पहले सप्ताह में ही पारा 44 डिग्री के पास पहुंच गया है। सुबह नौ बजे के बाद ही सड़कें वीरान दिखने लगती हैं। लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं तो वहीं अस्पतालों में भी मरीजों का भी इजाफा होने लगा है।

रायपुर में गर्मी का रौद्र रूपछत्तीसगढ़ में भी गर्मी अपने चरम पर है। मई के पहले सप्ताह में ही जून की तपिश का एहसास हो रहा है। लोग घरों में कैद होने को मजबूर हैं। रायपुर और बिलासपुर में पारा 42 से 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक मौसम की मार से फिलहाल राहत नहीं मिलने वाली।

सूखे की मार और बिजली की किल्लत ने लोगों को बेहाल कर रखा है। लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। मई में यह हाल है तो जून में क्या होगा।