08:04 PM: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं। यहां के डॉक्टर्स सुरक्षा की कमी को लेकर हड़ताल पर गए हैं।
07:49 PM: जगदीश शेट्टार ने विधानसभा चुनाव में हार स्वीकार करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
06:56 PM: हिमाचल के चंबा में एक बस व्यास नदी में गिर गई है। इस हादसे 31 लोगों की मौत हो गई है।
05:42 PM:…
08:04 PM: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं। यहां के डॉक्टर्स सुरक्षा की कमी को लेकर हड़ताल पर गए हैं।
07:49 PM: जगदीश शेट्टार ने विधानसभा चुनाव में हार स्वीकार करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
06:56 PM: हिमाचल के चंबा में एक बस व्यास नदी में गिर गई है। इस हादसे 31 लोगों की मौत हो गई है।
05:42 PM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है। यहां कांग्रेस ने 112 के जादुई आंकड़े को पार कर दिया है। जगदीश शेट्टार 6:30 बजे गवर्नर को इस्तीफा सौंपेंगे।
05:08 PM: सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को कड़ी फटकार लगाते हुए रिपोर्ट मामले में हलफनामा मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सरकार बताएं कि उसने कि हैसियत से सीबीआई की रिपोर्ट देखी।
04:46 PM: सुप्रीम कोर्ट से कोल ब्लॉक आवंटन की स्टेटस रिपोर्ट के मुद्दे पर काफी फटकार खाने के बाद सीबीआई ने कहा है कि अब कोर्ट जैसा चाहेगा, वैसी ही जांच होगी। जांच में कोर्ट के सभी आदेशों के पालन होगा।
04:34 PM: किरन बेदी ने कहा है कि सीबीआई सरकार का तोता बनी रहती है यह बात सही है। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट सीबीआई को आजाद पंछी बनाना चाहती है।
03:36 PM: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री और भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष के एस ईश्वरप्पा शिमोगा विधानसभा सीट से चुनाव हार गए और तीसरे स्थान पर रहे।
03:18 PM: एटॉर्नी जनरल जी ई वाहनवती का कहना है कि उन्होंने न जांच रिपोर्ट देखी और न ही बदली है। इसके साथ ही उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि वह कानून मंत्री के कहने पर सीबीआई के निदेशक से मिले थे।
02:50 PM: सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि सीबीआई स्वतंत्र रूप से काम नहीं करती है, वह सरकार के दवाब में रहती है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई ऐसा तोता है, जिसके कई मालिक हैं।
02:18 PM: संसद सत्र के समापन पर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की ओर से दी जाने वाली पारंपरिक चाय पार्टी का भाजपा ने किया बहिष्कार।
02:00 PM: कर्नाटक में जीत से मैं बहुत प्रसन्न हूं, यह एक संयुक्त प्रयास था: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी
01:50 PM: भ्रष्टाचार महत्वपूर्ण मुद्दा है, हमें एक साथ बैठना चाहिए और समाधान निकालना चाहिए : मनमोहन
01:45 PM: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का मतलब भाजपा की विचारधारा को खारिज किया जाना है : प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह
01:25 PM: बजट सत्र के दूसरे चरण के समापन के निर्धारित समय से दो दिन पहले संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित।
12:55 PM: उच्चतम न्यायालय ने केंद्र, जम्मू कश्मीर सरकार से स्पष्टीकरण मांगा कि सनाउल्ला पर हमला रोकने के लिए पर्याप्त कदम क्यों नहीं उठाए गए।
12:45 PM: हरित पंचाट ने स्टर्लाइट इंडस्ट्रीज को तमिलनाडु में कंपनी का तांबा संयंत्र चालू करने की अंतरिम राहत देने से इन्कार किया।
12:35 PM: घायल पाकिस्तानी कैदी सनाउल्ला रंजय को वापस भेजे जाने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि उसने अपनी सजा पूरी नहीं की है: उच्चतम न्यायालय
12:25 PM: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कर्नाटक जनता पक्ष के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने शिकारीपुरा विधानसभा सीट पर 15 हजार मतों से जीत दर्ज की।
12:15 PM: लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, बजट सत्र 10 मई को खत्म होना था।
11:16 AM: लोकसभा में आज विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष के भारी हंगामे के कारण बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित।
10:52 AM: कृषि मंत्री शरद पवार ने कहा कि अंतर मंत्रालयी समूह ने महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त जिलों में आर्किड के जीर्णोद्धार के लिए 256 करोड़ रपये के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
10:46 AM: कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस को 112 सीटों पर मिला बहुमत
10:00 AM: दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर आरसीबी के खिलाड़ियों को किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियो के गुस्से का सामना करना पड़ा। बकाया वेतन को लेकर किंगफिशर एयरलाइंस के कर्मचारियों ने आरसीबी खिलाड़ियों की बस के आगे प्रदर्शन किया और काफी देर बस को रोके रखा है। अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर ये कर्मचारी काफी दिनों से अलग अलग जगहों पर प्रदर्शन कर चुके हैं।
09:28 AM: कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस दफ्तर के बाहर जश्न का माहौल
09:03 AM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव: टुंकूर में केजेपी को बढ़त
08:58 AM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव: शुरूआती रूझानों में कांग्रेस आगे
08:44 AM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव रूझान: BJP-15, INC-34, JDS-13, KJP-06, OTH-05
08:37 AM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव रूझान: BJP-05, INC-24, JDS-06, KJP-04, OTH-05
08:33 AM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव रूझान: BJP-06, INC-19, JDS-05, KJP-04, OTH-05
08:26 AM: कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस को 9 सीटों, बीजेपी को 4 सीटों और जेडीएस को 1 सीट पर बढ़त।
08:21 AM: कर्नाटक चुनाव: शिकारपुरा विधानसभा सीट से येदियुरप्पा आगे
08:17 AM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव रूझान: BJP-02, INC-03, JDS-01, KJP-00, OTH-00
08:09 AM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव रूझान: कांग्रेस की 1 सीट पर बढ़त
08:02 AM: कर्नाटक विधानसभा चुनाव: वोटों की गिनती जारी
08:00 AM: अबसे कुछ पलों बाद शुरु जाएगा वोटों की गिनती का काम, मिलने लगेंगे रुझान। बीजेपी को दक्षिण में किला बचाने की चुनौती, तो वापसी की आस में कांग्रेस।
07:47 AM: कर्नाटक विधानसभा चुनावों में वोटों की गिनती के लिए तैयारियां पूरी। मतगणना की जगह पर भारी तादाद में फोर्स तैनात। नतीजों के बाद भीड़ को संभालने के लिए भी मुस्तैद सुरक्षाकर्मी।
07:28 AM: कोयला घोटाला मामले में बढ़ सकती है कानून मंत्री अश्विनी कुमार की मुश्किलें। सुप्रीम कोर्ट में आज सीबीआई के हलफनामे पर सुनवाई। सीबीआई ने माना कानून मंत्री ने बदलवाई रिपोर्ट।
07:10 AM: लाहौर में चुनावी सभा में गिरे पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता इमरान खान। लिफ्टर से मंच पर चढ़ते वक्त हुआ हादसा। इमरान के सिर पर गंभीर चोट। 11 मई को है पाकिस्तान में आम चुनाव।
06:48 AM: आईपीएल-6 में कोलकाता हुआ प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर। मुंबई ने 65 रन से दी करारी शिकस्त। सचिन ने बनाए बेहतरीन 48 रन।