चंडीगढ़ के पीजीआई में पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह अब भी मौत से लड़ रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाज़ुक है और वो डीप कोमा में है।
अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उसका ब्लड प्रैशर गिर रहा है और उसकी सर्जरी तब तक मुमकिन नहीं है जब तक उसकी हालत स्थिर नहीं हो जाती। पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी सनाउल्लाह से शनिवार को दोबारा मिले। प…
चंडीगढ़ के पीजीआई में पाकिस्तानी कैदी सनाउल्लाह अब भी मौत से लड़ रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत नाज़ुक है और वो डीप कोमा में है।
अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक उसका ब्लड प्रैशर गिर रहा है और उसकी सर्जरी तब तक मुमकिन नहीं है जब तक उसकी हालत स्थिर नहीं हो जाती। पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारी सनाउल्लाह से शनिवार को दोबारा मिले। पाकिस्तान ने उसे वतन वापस भेजने की मांग की है।
जम्मू की कोट भलावल जेल में हमले के बाद सनाउल्लाह को यहां लाया गया था। हमले के बाद सुपरिटेंडेंट समेत 2 जेल अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। 52 साल के सनाउल्लाह पर आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कई आरोप साबित हुए हैं और उसे टाडा के तहत उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी।