भ्रष्टाचार पर यूपीए सरकार के दोहरे मापदण्ड: रविशंकर प्रसाद

0

 भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार को लेकर संप्रग सरकार में कांग्रेस के दोहरे मापदंड हैं, क्योंकि वह सहयोगी दलों के मंत्रियों के भ्रष्टाचार में फंसने पर तो इस्तीफे लेती है, लेकिन अपने (कांग्रेस के) मंत्रियों के वह बचाव में लग जाती है।

यूपीए-2 सरकार के भ्रष्टाचार पर देश के सभी राज्यों की राजधानियों में भाजपा द्वारा आहूत धरना प्रदर्शन…

भ्रष्टाचार पर यूपीए सरकार के दोहरे मापदण्ड: रविशंकर प्रसाद

 भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि भ्रष्टाचार को लेकर संप्रग सरकार में कांग्रेस के दोहरे मापदंड हैं, क्योंकि वह सहयोगी दलों के मंत्रियों के भ्रष्टाचार में फंसने पर तो इस्तीफे लेती है, लेकिन अपने (कांग्रेस के) मंत्रियों के वह बचाव में लग जाती है।

यूपीए-2 सरकार के भ्रष्टाचार पर देश के सभी राज्यों की राजधानियों में भाजपा द्वारा आहूत धरना प्रदर्शन में हिस्सा लेने रविवार को यहां पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा, यूपीए सरकार में सहयोगी दलों के मंत्रियों के भ्रष्टाचार और कांग्रेस के मंत्रियों के भ्रष्टाचार को लेकर अलग-अलग मापदण्ड हैं।

उन्होंने कहा कि सहयोगी दलों के मंत्री चाहे वह ए राजा हों अथवा दयानिधि मारन या कोई और, भ्रष्टाचार में फंसने पर इस्तीफे ले लिए जाते हैं, लेकिन जब रेल मंत्री पवन बंसल जैसे कांग्रेस के मंत्री रिश्वत एवं भ्रष्टाचार में फंसते हैं, तो पूरी सरकार उन्हें बचाने में लग जाती है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्री बंसल हों अथवा उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की धज्जियां उड़ाने वाले कानून मंत्री अश्विनी कुमार, उन्हें बचाने के बेशर्म प्रयास इसलिए शुरू हो जाते हैं, ताकि इसकी आंच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तक नहीं पहुंचे।