गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाये जाने पर भाजपा ने कहा कि पार्टी लोगों की उम्मीदों को नजरंदाज नहीं कर सकती।
भाजपा ने इसके साथ ही गठबंधन सहयोगी जदयू को संदेश देते हुए कहा कि पार्टी को किसी से इस बात का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए कि कौन धर्मनिरपेक्ष है और कौन नहीं। जदयू को मोदी को भाजपा क…
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख बनाये जाने पर भाजपा ने कहा कि पार्टी लोगों की उम्मीदों को नजरंदाज नहीं कर सकती।
भाजपा ने इसके साथ ही गठबंधन सहयोगी जदयू को संदेश देते हुए कहा कि पार्टी को किसी से इस बात का प्रमाणपत्र नहीं चाहिए कि कौन धर्मनिरपेक्ष है और कौन नहीं। जदयू को मोदी को भाजपा का प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर पेश किये जाने को लेकर आपत्ति है।
भाजपा प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री उतने ही धर्मनिरपेक्ष हैं जितने पार्टी के अन्य नेता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता के नजदीक पहंुचने पर अन्य दल उसके साथ गठबंधन करेंगे।
हुसैन ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए संवाददाता सम्मेलन में कहा, लोगों को उम्मीदें हैं, हम उन उम्मीदों को नजरंदाज नहीं कर सकते। :भाजपा के: कार्यकर्ताओं को उम्मीदें हैं, हम उन उम्मीदों को नजरंदाज नहीं कर सकते।
दो दिवसीय कार्यकारिणी के समापन पर भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मोदी को प्रचार समिति का प्रमुख बनाए जाने की घोषणा की।
मोदी के नाम पर जदयू के विरोध के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, हमें किसी से भी इस बात के लिए प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है कि कौन धर्मनिरपेक्ष है और कौन नहीं, भाजपा में सभी धर्मनिरपेक्ष हैं और कोई भी साम्प्रदायिक नहीं है.. (भाजपा में) आखिर यह कैसे हो सकता है कि एक व्यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो और अन्य नहीं?