संजय दत्त गुपचुप तरीके से यरवडा जेल में शिफ्ट

0

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को पुणे की यरवडा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात फिल्मी अंदाज में सीक्रेट प्लान के तहत संजय को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल से पुणे की यरवडा जेल शिफ्ट किया गया।

पहले खबर आयी थी कि संजय को एक महीने तक ऑर्थर रोड जेल में ही रखा जायेगा लेकिन बीती रात शिफ्टिंग कर दी गयी।

मुन्नाभाई ने 16 मई को मुंबई की टाडा कोर्ट में…

संजय दत्त गुपचुप तरीके से यरवडा जेल में शिफ्ट

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को पुणे की यरवडा जेल शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात फिल्मी अंदाज में सीक्रेट प्लान के तहत संजय को मुंबई की ऑर्थर रोड जेल से पुणे की यरवडा जेल शिफ्ट किया गया।

पहले खबर आयी थी कि संजय को एक महीने तक ऑर्थर रोड जेल में ही रखा जायेगा लेकिन बीती रात शिफ्टिंग कर दी गयी।

मुन्नाभाई ने 16 मई को मुंबई की टाडा कोर्ट में सरेंडर किया था जहां से उन्हें आर्थर रोड जेल में रखा गया था। आपको बता दें कि संजय दत्त को सुप्रीम कोर्ट से पांच साल की सजा मिली है। 1993 के मुंबई धमाकों में आर्म्स एक्ट में दोषी संजय दत्त पहले ही डेढ़ साल की सजा काट चुके हैं और उन्हें साढ़े तीन साल और जेल में काटने हैं।