सज्‍जन सिंह को लेकर सड़क पर उतरा सिख समुदाय

0

सज्जन सिंह को कोर्ट से 1984 दंगों में बरी करने के बाद सिखों का संग्राम जारी है। बड़ी संख्या में सिख संगठन के लोग दिल्ली में 10 जनपथ सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई हैं।प्रदर्शनकारियों ने फिलहाल पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया है और कांग्रेस दफ्तर के नजदीक पहुंच गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारि… सज्‍जन सिंह को लेकर सड़क पर उतरा सिख समुदायसज्जन सिंह को कोर्ट से 1984 दंगों में बरी करने के बाद सिखों का संग्राम जारी है। बड़ी संख्या में सिख संगठन के लोग दिल्ली में 10 जनपथ सोनिया गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुई हैं।प्रदर्शनकारियों ने फिलहाल पुलिस का सुरक्षा घेरा तोड़ दिया है और कांग्रेस दफ्तर के नजदीक पहुंच गया है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने के लिए हल्‍का बल प्रयोग भी किया है। मौके पर भारी तादाद में दिल्‍ली पुलिस पहुंची चुकी है।1984 के दंगों के दौरान कैंट दंगा मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी किये जाने के विरोध में सिख संगठन सड़कों पर उतरे हुए हैं। निचली अदालत ने सज्जन कुमार को बेनिफिट ऑफ डाउट देते हुए कैंट दंगा मामले में बरी किया है। सज्जन कुमार के खिलाफ सिख संगठन देशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।