जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद श्रीनगर में फायरिंग का मामला सामने आया है. जम्मू कश्मीर पुलिस के सूत्रों के मुताबिक श्रीनगर में संदिग्ध आतंकियों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी. जिसके बाद दुकानदार घायल हो गया. घटनास्थल पर फायरिंग के तत्काल बाद सुरक्षाबलों के जवान भी पहुंच गए.

घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक शाम 6.45 मिनट पर आतंकियों ने शख्स को निशाना बनाया.

कड़ी सुरक्षाव्यवस्था के बाद भी कश्मीर में इस तरह की घटना सामने आना काफी हैरान करने वाला है. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.