असम में इंटरसिटी एक्सप्रेस के अंदर धमाका हुआ है. कामाख्या-डेकारगांव इंटरसिटी एक्सप्रेस में हुए इस धमाके में 3 लोगों के घायल होने की खबर है. हरिसिंगा से ट्रेन छूटने के कुछ ही देर बाद यह ब्लास्ट हुआ.
ये ब्लास्ट रांगिया डिविजन के अंदर हरिसिंगा स्टेशन के करीब हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह ब्लास्ट इंजन के बाद चौथे कोच में हुआ है. ब्लास्ट से कुछ देर पहले ही ट्रेन हरिसिंगा स्टेशन से यह ट्रेन शाम 6.54 बजे रवाना हुई थी और 3 किलोमीटर चलने के बाद ही यह ब्लास्ट हो गया. पुलिस इसे IED ब्लास्ट मान रही है. इस ब्लास्ट में अब तक 3 लोगों के घायल होने की खबर है.