नई दिल्ली। भारतीय जवानों पर हमले के मामले में पाकिस्तान को क्लीन चिट दिए जाने वाले बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने भी कहा कि रक्षा मंत्री एके एंटनी को माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कि यह टिप्पणी पाकिस्तान को निर्दोष साबित करने के इरादे से की गई है, क्योंकि सरकार पाकिस्तान से वार्ता जारी रखना चाहती है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को भी संसद में जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज ने एंटनी से उस बयान के लिए देश से माफी मांगने को कहा जिसमें कहा गया था कि करीब 20 हथियार बंद आतंकी पाक सेना की वर्दी पहने कुछ लोगों के साथ भारतीय सीमा में घुस आए थे।