जयपुर: नाबालिग छात्रा के यौन शोषण मामले में फसे आसाराम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नही ले रही है। गुरुवार को आसाराम के जेल में बंद होने के बाद पहली बार जोधपुर पहुंचे नारायण सांई ने एक घंटे तक अपने पिता से अकेले में मुलाकात की। मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान नारायण साई ने कहा कि आसाराम ने धमकी दी है कि यदि कुछ दिन और उन्हें जेल में रहना पड़ा तो वे अन्न-जल त्याग देंगे। 

दूसरी तरफ गुरुकुल आश्रम की संरक्षक शिल्पी को अदालत ने चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। शिल्पी उर्फ संचिता भी यौन दुराचार के उसी मामले में सह अभियुक्त है जिसमें आसाराम मुख्य अभियुक्त हैं। उस पर आरोप है कि उसने ही पीड़िता बालिका को मनाई आश्रम भेजा था। शिल्पी ने दो दिन पहले ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश (ग्रामीण) की अदालत में आत्मसमर्पण किया था।

By parshv