कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सहारा और बिरला ग्रुप से रिश्वत लेने की बात कही है। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने 15 नवम्बर को ही विधानसभा में इन सूबतों को रख दिया था। देश को बताया था कि इतिहास में पहली बार किसी प्रधानमंत्री पर सीधा उनके नाम से रिश्वत लेने का आरोप लगा है। दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि इस केस की जांच नहीं हो रही, बल्कि मामले को सेटलमेंट कमीशन में भेज दिया। अधिकारियों के तबादले करते हुए आयोग की कार्रवाई भी प्रभावित की गई। अकसर आयोग की कार्रवाई पूरा होने में करीब डेढ़ साल का वक्त लगता है लेकिन इस कमीशन ने डेढ़ महीने में मामला निपटा दिया।

केजरीवाल ने कहा कि हवाला के एक मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी का नाम आया था, उन्होंने नैतिकता के आधार पर फौरन इस्तीफा दिया। उम्मीद करते हैं कि प्रधानमंत्री भी अपने मार्गदर्शकों के रास्ते पर चलेंगे। इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में गठित निष्पक्ष एसआईटी से होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट से उम्मीद है कि 11 जनवरी का इंतजार नहीं किया जाए। स्वत: संज्ञान लेकर इस पर कार्रवाई करे। सीएम ने फिर कहा कि नोटबंदी बहुत बड़ा घोटाला है। पीएम ने अपने अमील दोस्तों का 8 लाख करोड़ लोन माफ करने के लिए देश को लाइनों में लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर, अगस्ता मामले में गांधी फैमली का नाम है, तो उन्हें गिरफ्तार किया जाए।

By parshv