दुनिया के अलग अलग हिस्सों में खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाई जा रही है, लेकिन आज भी पाकिस्तान का नापाक खेल जारी है। पाकिस्तान ने एक बार फिर अरनिया सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन किया है जिसमें एक जवान शहीद हो गया है।

गौरतलब है कि रमजान के पाक महीने में जम्मू कश्मीर में शांति बहाल करने के मकसद से केंद्र सरकार ने आतंकियों के खिलाफ चलाए जाने वाले किसी भी तरह के सैन्य अभियान को आंशिक तौर पर रद्द करने का आदेश दिया था, लेकिन बावजूद इसके रमजान के दौरान पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।