भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कर्नाटक में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैय पर हमला बोला। अपने संबोधन में शाह ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं।

आपको बता दें कि यह यात्रा 02 नवंबर से शुरू होकर राज्य के 224 विधान सभा क्षेत्रों की गांव-गलियों से गुजरते हुए 79 दिन के पश्चात 28 जनवरी, 2018 को पूर्ण होगी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा इस परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व करेंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न अवसरों पर मुख्यमंत्री ,कई केंद्रीय मंत्रीगण एवं भाजपा के 30 से अधिक राष्ट्रीय स्तर के नेता भी भाग लेंगे। आगामी 21 दिसंबर 2017 को कर्नाटक के हुगली में एक विशाल परिवर्तन रैली आयोजित की जाएगी। उसमें भी वृहद बाइक रैली निकाली जाएगी।