लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने दिल्ली के अपने 6 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने दिल्ली में अभी 6 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। चांदनी चौक से जेपी अग्रवाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली से शीला दीक्षित, ईस्ट दिल्ली से अरविंदर सिंह लवली, नई दिल्ली से अजय माकन, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से राजेश लिलोथिया और वेस्ट दिल्ली से महाबल मिश्रा को टिकट दिया गया है। अभी एक नाम की घोषणा होनी बाकी है।
आपको बतां दे कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार थम चुका है तो वहीं, चौथे चरण के लिए जोर-शोर से प्रचार जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज राजस्थान और महाराष्ट्र में चार चुनावी रैली को संबोधित करने वाले हैं।