प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तमिलनाडु के चेन्नई में डिफेंस एक्सपो में रक्षा प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. इस वर्ष डिफेंस एक्सपो की थीम ‘भारत-उभरता रक्षा विनिर्माण हब’ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई पहुंच गए हैं, इस दौरान कई प्रदर्शनकारी काले झंडे दिखा रहे हैं. इस दौरान रक्षा प्रणालियों और इनके कलपुर्जो के निर्यात में भारत की क्षमता को दर्शाया जाएगा. आपको बता दें कि पीएम मोदी के चेन्नई दौरे के दौरान भी उनका विपक्ष के खिलाफ उपवास जारी रहेगा

प्रधानमंत्री के इस दौरे का कई संगठन विरोध भी कर रहे हैं. इनमें तमिल आर्ट्स एंड कल्चर फोरम, MDMK नेता वाइको, TVK नेता वेलमुरुगन के अलावा डीएमके नेता भी शामिल होंगे. सभी संगठन कावेरी मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

आपको बता दें कि लगभग 150 अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शकों सहित 670 से भी ज्यादा प्रदर्शक डिफेंस एक्सपो में शिरकत करेंगे. इस वर्ष सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र का लगभग 15 प्रतिशत का समुचित प्रतिनिधित्व होगा.

भारतीय प्रतिभागियों में कई प्रमुख कंपनियां जैसे कि टाटा, कल्याणी, भारत फोर्ज, महिन्द्रा, एमकेयू, डीआरडीओ, एचएएल, बीईएल, बीडीएल, एमडीएल, जीआरएसई, जीएसएल, एचएसएल, आयुध कारखाने शामिल हैं.