जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार देर रात से सुरक्षाबालों और आंतकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. जानकारी के मुताबिक, कुलगाम के खुडवानी इलाके में 2 आतंकी छिपे हुए हैं. आतंकियों की ओर से लगातार फायरिंग की जा रही है, जिसका जवाब सुरक्षाबलों की ओर से दिया जा रहा है.
सुरक्षाबलों को मंगलवार की देर रात सूचना मिली कि खुडवानी इलाके में 2 आतंकी छिपे हुए हैं. इसपर सुरक्षाबलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया गया. खुद को घिरता देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके जवाब में सुरक्षाबलों की ओर से भी फायरिंग शुरू हो गई. फिलहाल मुठभेड़ जारी है.
आपको बता दें कि इस साल में जम्मू-कश्मीर में सेना और अर्धसैनिक बलों के ठिकानों पर कई आतंकी हमले हो चुके हैं. पिछले महीने आतंकियों ने जम्मू में सुंजवां आर्मी कैंप, श्रीनगर के सीआरपीएफ कैंप और कुपवाड़ा के अवंतीपुरा के CRPF कैंप पर हमला बोला था.