जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग में बर्फीला तूफान की तबाही में एक मेजर और चार जवानाें के शहीद हाेने की खबर है। बताया जा रहा है कि हिमस्खलन में सेना का शिविर पूरी तरह से तबाह हाे गया। फिलहाल हादसे में शहीद हुए एक जवान का शव बरामद कर लिया गया है। अाशंका है कि मरने वाले जवानों की संख्या बढ़ सकती है।
इसके अलावा उत्तरी कश्मीर में एलओसी से सटे गुरेज सेक्टर (बांडीपोर) के तुलेल इलाके में बुधवार को हिमस्खलन के दौरान बर्फ का बड़ा हिस्सा एक मकान पर गिरा जिससे चार लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बर्फबारी के कारण जवाहर सुरंग को भी बंद कर दिया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के अधिकारी अपने दल बल समेत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बर्फ में दबे ग्रामीणों को बाहर निकालने की कार्रवाई शुरु कर दी है।