सीबीआई के सवाल हैं कि खत्म ही नहीं होते। राजा भैया से आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद भी सीबीआई का दिल नहीं भरा जो राजा भैया को फिर तलब किया गया है। आज सुबह दस बजे राजा भैया एक बार फिर सीबीआई के कैंप दफ्तर पर हाजिरी देंगे।
कयास लगाए जा रहे हैं कि पूछताछ के बाद राजा भैया को गिरफ्तार किया जा सकता है। कुंडा के डीएसपी जिया उल हक के कत्ल मामले में राजा भैय…

सीबीआई के सवाल हैं कि खत्म ही नहीं होते। राजा भैया से आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद भी सीबीआई का दिल नहीं भरा जो राजा भैया को फिर तलब किया गया है। आज सुबह दस बजे राजा भैया एक बार फिर सीबीआई के कैंप दफ्तर पर हाजिरी देंगे।
कयास लगाए जा रहे हैं कि पूछताछ के बाद राजा भैया को गिरफ्तार किया जा सकता है। कुंडा के डीएसपी जिया उल हक के कत्ल मामले में राजा भैया आरोपी हैं और सीबीआई इसी सिलसिले में उनसे लंबी पूछताछ कर रही है। राजा भैया के साथ उनके भाई अक्षय प्रताप सिंह से भी पूछताछ चल रही है।
सीबीआई ने राजा भैया की कोठी के मैनेजर लालजी निहम और गांव के तीन लोगों से भी पूछताछ की है। पूछताछ के बारे में राजा भैया ने फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार किया है।