नई दिल्ली: गुजरात के मुख्यमंत्री और बीजेपी की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने ट्वीट किया, ‘Best wishes to Prime Minister Dr. Manmohan Singh on his birthday. I pray for his long and healthy life ahead’

वहीं दुसरी तरफ नरेंद्र मोदी एनडीए के प्रधानमंत्री उम्मीदवार के तौर पर दक्षिण भारत में आज पहली रैली कर रहे हैं. ये रैली है तमिलनाडु के चार प्रमुख शहरों में से एक त्रिचरापल्ली में, जिसे त्रिची के तौर पर भी जाना जाता है।

त्रिची भौगौलिक दृष्टि से तमिलनाडु के केंद्र में है और इसी वजह से बीजेपी ने मोदी की रैली को आयोजित करने के लिए ये शहर चुना है। इस कार्यक्रम को यूथ कांफ्रेंस का नाम दिया गया है और औपचारिक तौर पर इसका आयोजन तमिलनाडु बीजेपी युवा मोर्चा के बैनर तले हो रहा है। 

By parshv