सरकार के ढुलमुल रवैये और रक्षा मंत्री के बयान पर मचे बवाल के बीच आज सीसीएस की अहम बैठक होने वाली है। कैबिनेट कमेटी ऑन सेक्यूरिटी की बैठक में ताजा हालात पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में इस बात पर रणनीति बनेगी कि भारत को आगे क्या करना चाहिए।

सीमा पार से लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है। आज इस बात पर पर…

सरकार के ढुलमुल रवैये और रक्षा मंत्री के बयान पर मचे बवाल के बीच आज सीसीएस की अहम बैठक होने वाली है। कैबिनेट कमेटी ऑन सेक्यूरिटी की बैठक में ताजा हालात पर चर्चा की जाएगी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हो रही इस बैठक में इस बात पर रणनीति बनेगी कि भारत को आगे क्या करना चाहिए।

सीमा पार से लगातार सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है। आज इस बात पर पर चर्चा होगी कि पाकिस्तान को कैसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। जम्मू में सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सेनाध्यक्ष दिल्ली लौट आए हैं और उन्होंने अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्री एके एंटनी को सौंप दी है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद एंटनी इस मसले पर दोबारा बयान दे सकते हैं।

पाक की नापाक हरकत को लेकर पूरे मुल्क में गुस्सा है। पाकिस्तान के कायराना हरकत के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। पूरा देश गुस्से से उबल रहा है, लोगों का कहना है कि ये पहली बार नहीं हुआ नहीं है जब पाकिस्तान ने हिंदुस्तान की पीठ में छुरा घोंपा है और छिपकर हमला करना अब पाकिस्तान की फितरत बन गई है। दिल्ली, मुंबई, लुधियाना समेत कई जगहों पर लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया वहीं वडोदरा समेत कई जगहों पर लोगों ने हमले में हुए शहीदों की आत्मा की शांति और उनके परिवार को विपत्ति की इस घड़ी में आत्मबल देने के लिए प्रार्थना की। वडोदरा में भारी तादाद में स्कूली बच्चों ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की, मौन रखा और शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।

By parshv