प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अयोध्या के बाद बुंदेलखंड के 2 दिवसीय दौरे पर रविवार को हमीरपुर पहुंचे गए है। जहां उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसी कड़ी में उन्होंने हमीरपुर में ऋण मोचन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन के प्रपत्र सौंपे। योगी ने यहां कहा कि हम बुंदेलखंड की धरती को प्यासी नहीं रहने देंगे। इसके लिए जितने पैसे की जरूरत होगी सरकार उसकी व्यवस्था करेगी।
इसके साथ ही योगी ने पिछली सरकारों और बुंदेलखंड के विकास को लेकर चर्चा की है। इस दौरान योगी ने कहा कि बुंदेलखंड की वर्षों से पिछली सरकारों ने उपेक्षा की है। यहां की संपदा का दोहन हुआ है।
उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के अधिकारी-जनप्रतिनिधि अक्सर इस बात की चर्चा करते हैं कि यहां जल का संकट है। हमारी सरकार सिंचाई की समस्या का सामाधान हो इसको लेकर काम कर रही है। हम बुंदेलखंड की धरती को प्यासी नहीं रहने देंगे। इसके लिए जितने पैसे की जरूरत होगी सरकार उसकी व्यवस्था करेगी।
योगी ने आगे कहा कि बुंदेलखंड में सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं होने देंगे। क्षेत्र के विकास में पैसे की कमी नहीं होने देंगे। यहां सिंचाई और पेयजल के लिए समुचित व्यवस्था की जाएगी। हम यमुना, बेतवा में लिफ्ट कैनाल की योजना लाएंगे।
योगी ने कहा कि बीजेपी राज्य के विकास में सदैव अग्रसर रही है। 7 माह की सरकार में 86 लाख किसानों के कर्ज माफ किए गए है। बुंदेलखंड में 1 साल में 110 टयूबवैल लगाए जाएंगे। पीएम मोदी तारिफ करते हुए कहा कि उनकी योजना से कई परिवारों को लाभ मिल रहा है।