कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को राजस्थान दौरे पर हैं। वह अलवर, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा और उदयपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उदयपुर में राहुल गांधी ने बिजनेस कम्यूनिटी प्रोफेशनल्स मीट के दौरान कारोबारियों से बात की। उन्होंने कहा कि ङ्क्षहदुस्तान के सबसे बेहतर शिक्षा संस्थान सरकारी हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह खुद को हिंदू कहते हैं, लेकिन वे इसकी मूल बातें भी नहीं समझते। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के समय एनपीए दो लाख करोड़ रुपए था, मोदी सरकार के चार साल में एनपीए 12 लाख करोड़ रुपए हो गया। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक का राजनीतिकरण किया। यूपीए शासन में 3 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई लेकिन हमने कभी इसका राजनीतिकरण किया ना ही श्रैय लिया।

राहुल गांधी ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी के बारे में हिन्दुस्तान की जनता भ्रमित है। चाहे नोटबंदी हो या गब्बर सिंह टैक्स, दोनों का लक्ष्य बड़ी-बड़ी कंपनियों के लिए रास्ता खोलना था। इसका मकसद था कि हिंदुस्तान के बड़े 15 उद्योगपतियों को मौका दिया जाए। बता दें कि इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष चित्तौडग़ढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे। अंत में वह जनसभा को संबोधित करने हनुमानगढ स्थित दशहरा ग्राउंड पहुंचेंगे।