महाराष्ट्र में धुले के पास केमिकल फ़ैक्ट्री में जोरदार धमा​का हो गया।  रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई व 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसों के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार धमा​के के बाद फ़ैक्ट्री में भयंकर आग लग गई, जिसके चपेट में आने से 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रहा है।