नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने समर्थन संपर्क अभियान के तहत योग गुरु बाबा रामदेव से उनके दिल्ली पतंजलि फार्म पर मुलाकात की। इस दौरान रामदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने आर्थिक सुधारों के लिए काम किया है। योग गुरु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकट के समय देश को रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि मेरी मां भी धुंए में खाना बनाती थीं, धुंए से उनकी आंखों की रोशनी कम हो गई।
सरकार की उज्ज्वला योजना से महिलाओं को खुशी मिली है। रामदेव ने कहा कि सरकार ने चार साल में कितना काम किया है ये सब जानते हैं। वहीं शाह ने कहा कि रामदेव बाबा के पास पहुंचने का अर्थ करोड़ों लोगों तक पहुंचना।