नरेंद्र मोदी आज 2014 के आम चुनाव के लिए बीजेपी की अहम समितियों का ऐलान कर सकते हैं। गुरुवार को दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की मैराथन मीटिंग के बाद कोई एलान नहीं किया गया। बताया यह गया कि चुनाव समिति बनाने पर सहमति तो हो गई है लेकिन बीजेपी के चुनावी सिपहसलारों पर फैसला खुद मोदी करेंगे।
वैसे तो बीजेपी संसदीय दल के तमाम बड़े नेता जुटे थे। 2014 चुनाव…

नरेंद्र मोदी आज 2014 के आम चुनाव के लिए बीजेपी की अहम समितियों का ऐलान कर सकते हैं। गुरुवार को दिल्ली में पार्टी संसदीय बोर्ड की मैराथन मीटिंग के बाद कोई एलान नहीं किया गया। बताया यह गया कि चुनाव समिति बनाने पर सहमति तो हो गई है लेकिन बीजेपी के चुनावी सिपहसलारों पर फैसला खुद मोदी करेंगे।
वैसे तो बीजेपी संसदीय दल के तमाम बड़े नेता जुटे थे। 2014 चुनाव अभियान के ढांचे पर अंतिम फैसला करने के लिए दिग्गजों ने 2 घंटे से ज्यादा दिमाग भी लगाया बावजूद इसके ना जाने क्यों बीजेपी कोई एलान करने का हिम्मत नहीं जुटा पाई।
खबर बस ये आई कि चुनाव अभियान समिति पर अलग-अलग टीमें बनाने पर आमराय है लेकिन इन टीमों के कमांडर कौन होंगे और उनके सदस्य कौन-कौन होंगे। इसपर फैसला कोई और नहीं बल्कि नरेंद्र मोदी खुद करेंगे।
अब अगर बीजेपी के इलेक्शन कमांडर नरेंद्र मोदी अपने चुनावी सिपहसलारों पर फैसला खुद करेंगे तो मतलब साफ है अब मोदी के हवाले बीजेपी साथियों… बीजेपी सांसद और मशहूर अभिनेत्री हेमा मालिनी ने नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की है। हेमा ने कहा है कि मोदी कुछ भी बोलते हैं तो वो बड़ी खबर बन जाती है। उन्होंने कहा कि मोदी ही इस देश को आगे ले जा सकते हैं।