नेशनल कॉन्फ्रेस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि युद्ध से सिर्फ विनाश हो सकता है और यह शांति बहाल करने का जरिए नहीं हो सकता है।
अब्दुल्ला ने राजौरी जिले में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “युद्ध कोई समाधान नहीं है, युद्ध सिर्फ विनाश का कारण है।” उन्होंने कहा कि सीमा पर झड़पों और लगातार हो रही गोलाबारी से लोग दहशत में हैं। उन्होंने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बहाल करने के लिए पाकिस्तान के साथ सार्थक वार्ता करने की बात एक बार फिर दोहराई।