Skip to content
  • Mon. Oct 26th, 2026

Emalwa

  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • जरा हट के
  • व्यापार
  • सेहत
  • संपर्क करें
देश

यूपीए के लिए फिर खड़ी होगी मुसीबत,कोलगेट से जुड़े कागजात गायब

Byparshv

Aug 17, 2013

यूपीए के लिए फिर खड़ी होगी मुसीबत,कोलगेट से जुड़े कागजात गायब

नई दिल्ली। घोटालों से घिरी यूपीए सरकार एक बार फिर शर्मसार हो सकती है। इस बार कोयला घोटाले के कागजात को लेकर। अब यह जानकारी सामने आई है कि न केवल 1993 से 2005 तक 45 कोयला खदानों के लिए दी गई अर्जियों की फाइल गायब है बल्कि कांग्रेस सांसद विजय दर्डा द्वारा की गई सिफारिश के कागजात भी गायब हैं। पीएमओ ने बांदर ब्लॉक के लिए यह सिफारिश कोयला मंत्रालय को भेजी थी। 

157 निजी कंपनियों के रिकॉर्ड भी गायब –

इसके साथ ही 157 निजी कंपनियों के रिकॉर्ड भी गायब हैं। इन कंपनियों ने कोयला खदानों के लिए आवेदन किया था लेकिन इन्हें खदानें आवंटित नहीं हुई थीं। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों के कागदात भी नदारद हैं। इसका पता सर्च कमेटी की बैठक में चला। इस कमेटी का गठन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार ने किया था। शीर्ष कोर्ट ने सरकार को सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया था।

नहीं मिले पीएमओ की सिफारिश के कागज –

एक अखबार के अनुसार 16 जुलाई को हुई सर्च कमेटी की मीटिंग के मिनट्स के अनुसार अधिकारियों को विजय दर्डा की सिफारिश के कागज नहीं मिले। कोयला घोटाले के संबंध में सीबीआई ने दर्डा के यहां छापा मारा था तथा पिछले साल उनके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस बैठक की अध्यक्षता संयुक्त सविच (कोयला) ने की थी। बैठक में तय किया गया कि सीबीआई को कागजात गायब होने के बारे में बताया जाए तथा पीएमओ से कोयला मंत्रालय को की गई सिफारिश की कॉपी भी मांगी जाए। इसी बैठक में पता चला कि 1993 से 2005 के बीच आवंटित 45 खदानों के लिए दी गई अर्जियों की प्रतियां व संबंधित कागजात गायब हैं।

यह तय हुआ –

निदेशक (प्रशासन) कोयला मंत्रालय को इन कागजात का पता लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। हालांकि वे ये कागजात तलाश नहीं पाए। निजी कंपनियों की गुम अर्जियों के मामले में यह तय किया गया कि सभी मंत्रालयों,विभागों, कोल इंडिया लिमेटेड व सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजायन इंस्टीटयूट लिमेटेड को इन कागजात का पता लगाने को कहा जाए।

 

 

Post navigation

MTNL मुंबई की वेबसाइट हैक कर लिखा- ‘हैपी इंडीपेंडेस डे पाकिस्तान’
खेमका बोले, वाड्रा मामले में सही कार्रवाई की

By parshv

Related Post

देश

वैश्विक व्यापार तभी आगे बढ़ सकता है, जब समुद्री मार्ग सुरक्षित हों, आपूर्ति मार्ग खुले और नाविक सुरक्षित रहें: PM मोदी

Sep 11, 2026 parshv
देश

हमारे लिए ‘आराम हराम है’ सिर्फ नारा नहीं, हर कार्यकर्ता जनसेवा को संकल्पित-पीएम मोदी

Sep 8, 2026 parshv
देश

दुनिया में भारत के लिए नया भरोसा पैदा हुआ-पीएम मोदी

Sep 8, 2026 parshv

You missed

रतलाम व आसपास

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में जिलाधिकारी स्वयं शिकायतकर्ता से बात करें, शिकायतों का एक्टिव रिव्यू शुरू करें : मुख्य सचिव श्री बर्णवाल

September 11, 2026 parshv
रतलाम व आसपास

नापतौल विभाग की कार्रवाई, अधिक मूल्य पर सिगरेट बेचने और असत्यापित तौल उपकरणों के उपयोग पर 11 दुकानदारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 11, 2026 parshv
MP Info News मध्यप्रदेश

प्रदेश में “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” का मंगल आरंभ 25 सितंबर से: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

September 11, 2026 parshv
मध्यप्रदेश

संत रविदास ने दिया धर्म के साथ कर्म को महत्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

September 11, 2026 parshv

Emalwa

Proudly powered by WordPress | Theme: Newsup by Themeansar.

  • RSS Feeds
  • Press Releases