राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की सजा के ऐलान के बाद कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने बयान जारी किया है। उनका कहना है कि लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार बुरे दौर से गुजर रहा है और इस बुरे दौर में हम उनके साथ हैं।

इसके साथ ही कौकब कादरी ने अदालत के फैसले पर कोई टिप्पणी करने से इनकार किया है। उनका कहना है कि राजद इस फैसले के खिलाफ ऊपरी अदालत में जाएगी। लालू प्रसाद को अवश्य ही न्याय मिलेगा।

कांग्रेस प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि उनका गठबंधन पार्टी से है किसी व्यक्ति से नहीं। उन्होंने कहा कि लालू को सजा मिलने के बाद भी इस गठबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।