सुजवां स्थित आर्मी कैंप पर फिदायिन हमले को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। सेना कैंप में आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए एयरफोर्स के कमांडोज को भेजा गया है। उधमपुर से कमांडोज को बुलाया गया है। आतंकी हमले में जेसीओ एम अशरफ और मदन लाल शहीद हो गये हैं जबकि एक बच्ची भी मारी गई है।

आतंकियों की संख्या कितनी है अभी तक यह पता नहीं चल पाया है पर पुलिस का कहना है कि यह तीन से पांच हो सकते हैं। आतंकी एक क्र्वाटर में छिपे हुए हैं और उस मकान को चारों तरफ से घेर लिया गया है। आतंकियों द्वारा रूक-रूक कर गोलीबारी जारी है। अन्देशा है कि यह हमला अफजल गुरू स्कवायड द्वारा किया गया है। गौरतलब है कि शुक्रवार को अफजल गुरू की पाचंवी बरसी कश्मीर में मनाई गई है।