प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 69वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुकामनाएं दी। मोदी ने ट्वीट किया, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बता दें इस बार भारत के लिए गणतंत्र दिवस काफी खास है क्योंकि 10 देशों के प्रमुख इस मौके पर यहां उपस्थित हैं। 10 आसियान देशों के नेताओं की मौजूदगी में देश के सैन्य कौशल तथा सांस्कृतिक विविधता की झलक पेश की जाएगी।
गणतंत्र दिवस परेड में सेना के जवान मार्च पास्ट निकालेंगे और उनके हाथ में आसियान का झंडा भी होगा। परेड में कई राज्यों, मंत्रालयों, आकाशवाणी और अन्य समेत 23 झांकियां राजपथ की शान बढ़ाएंगी। आसियान देशों में थाइलैंड, वियतनाम, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन, सिंगापुर, म्यांमार, कंबोडिया, लाओस और ब्रूनेई शामिल हैं।