आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल मामले पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने एक बार अपनी सफाई दी है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने सफाई दी है कि ग्रेटर नोएडा में दुर्गा शक्ति की पोस्टिंग कर गलती हुई और इसके पीछे उनके पति की दरख्वास्त थी।

आपको बता दें कि दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह भी आईएएस हैं और गाजियाबाद में तैनात…

आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल मामले पर यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने एक बार अपनी सफाई दी है। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने सफाई दी है कि ग्रेटर नोएडा में दुर्गा शक्ति की पोस्टिंग कर गलती हुई और इसके पीछे उनके पति की दरख्वास्त थी।

आपको बता दें कि दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह भी आईएएस हैं और गाजियाबाद में तैनात हैं। लेकिन उनकी पत्‍नी पंजाब में तैनात थी।

बकौल अखिलेश दुर्गा के पति अभिषेक ने उनकी पोस्टिंग पड़ोस के जिले में कराने की दरख्वास्त की, ताकि वो अपने पूरे परिवार के साथ रह सकें। वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में अखिलेश यादव ने कहा है कि ये फैसला गलत साबित हुआ।

अखिलेश के बयान से एक बार फिर साबित हो गया है कि वह दुर्गा शक्ति को कसूरवार मानते हैं। हालांकि तमाम रिपोर्ट यह दावा करती हैं कि दुर्गा ने कोई ऐसा काम नहीं किया, जो उसे गलत साबित करता हो। लेकिन अखिलेश ने ठान ली है कि दुर्गा की ‘शक्ति’ के सामने नहीं झुकेंगे।

By parshv