अमेरिका ने अपने नागरिकों को दी मिस्र न जाने की हिदायत

0

अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को यह सलाह दी है कि वे मिस्र का रुख न करें और जो वहां हैं तुरंत निकल जाएं। दरअसल, मिस्र इस समय बहुत बुरे हालात से गुजर रहा है। वहां लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुर्सी को कुर्सी से हटा हिरासत में ले लिया गया है।दरअसल, हर देश अपने नागरिकों के लिए समय-समय पर विभिन्‍न देशों के बारे में सूचनाएं जारी करत… अमेरिका ने अपने नागरिकों को दी मिस्र न जाने की हिदायत

अमेरिकी सरकार ने अपने नागरिकों को यह सलाह दी है कि वे मिस्र का रुख न करें और जो वहां हैं तुरंत निकल जाएं। दरअसल, मिस्र इस समय बहुत बुरे हालात से गुजर रहा है। वहां लोकतांत्रिक रूप से चुने गए राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद मुर्सी को कुर्सी से हटा हिरासत में ले लिया गया है।दरअसल, हर देश अपने नागरिकों के लिए समय-समय पर विभिन्‍न देशों के बारे में सूचनाएं जारी करता है। इसमें बताया जाता है कि किस देश में जाने से उसके नागरिकों को खतरा पैदा हो सकता है। अगर किसी देश में राजनीतिक अस्थिरता आ जाए या वहां अशांति का दौर चल रहा हो तब भी देश अपने नागरिकों को वहां की यात्रा न करने की सलाह देता है। मिस्र में इन दिनों बिगड़ते हालात हो देखते हुए अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए यह सूचना जारी की है।मुर्सी को मिस्र की सत्ता से हटाए जाने के कुछ ही घंटों में जारी बयान में कहा गया, ”अमेरिकी विदेश मंत्रालय अमेरिकी नागरिकों को परामर्श देता है कि वे मिस्र  की यात्रा से बचें। मिस्र  में जारी राजनीतिक और सामाजिक अशांति के कारण मंत्रालय मिस्र में रह रहे अमेरिकियों को वहां से निकलने की सलाह देता है।”इसके साथ ही अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने संभावना जताई है कि अगामी कुछ दिनों में मिस्र में हालात और खराब होंगे, इसलिए सभी अमेरिकियों को वहां से तुरंत निकल जाना चाहिए।