नाइजीरिया में बम विस्फोट, 25 लोग मारे गए

0

अगाडेज में सेना के बैरक पर हुए आत्मघाती हमले में 20 नाइजीरियाई सुरक्षाकर्मी और 5 हमलावर मारे गए हैं। दूसरा हमला उसी इलाके के अर्लिट में फ्रांस की अरेवा समूह की सहयोगी कंपनी सोमाइर की एक फैक्ट्री पर हमला हुआ।नाइजरिया के रक्षा मंत्री ने कहा कि हाल ही में वे आतंकवादियों को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दुर्घटनाओं के बाद नाइजरिया सरकार ने तीन… नाइजीरिया में बम विस्फोट, 25 लोग मारे गए

अगाडेज में सेना के बैरक पर हुए आत्मघाती हमले में 20 नाइजीरियाई सुरक्षाकर्मी और 5 हमलावर मारे गए हैं। दूसरा हमला उसी इलाके के अर्लिट में फ्रांस की अरेवा समूह की सहयोगी कंपनी सोमाइर की एक फैक्ट्री पर हमला हुआ।नाइजरिया के रक्षा मंत्री ने कहा कि हाल ही में वे आतंकवादियों को गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। दुर्घटनाओं के बाद नाइजरिया सरकार ने तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की।माली के आंतकवादी संगठन पश्चिम अफ्रीकी यूनिट व जिहाद आंदोलन के प्रवक्ता ने उसी दिन कहा कि संगठन दो हमलों की जिम्मेदारी लेता है। उनका लक्ष्य फ़्रांस व नाइजरिया  को उत्तर माली में स्थित इस्लामी आंतकवादियों पर हमला करने की सैन्य कार्रवाई में भाग लेने का जवाब देना है। उधर फ़्रांसीसी राष्ट्रपति ओलांड ने नाइजरिया के साथ आतंकवादियों का खात्मा करने को कहा।देश की आधिकारिक संवाद समिति ..एएनपी..ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि आतंकवादियो ने दक्षिणी लीबिया से लगती सीमा की ओर से नाइजरिया मे प्रवेश किया। इस दौरान वे खतरनाक विस्फोटक सामग्री से लैस थे जिनका इस्तेमाल उन्होने बाद मे हमलो मे किया। पिछले कुछ महीनों से नाइजरिया मे आत्मघाती हमलो की संख्या मे काफी इजाफा हुआ है।