पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में एक पुलिसकर्मी मारा गया तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान कस्बे में हुए इस हमले में टीकाकरण टीम की सुरक्षा कर रहे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।एक पुलिसकर्मी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। उप पुलिस…
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा किए गए हमले में एक पुलिसकर्मी मारा गया तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान कस्बे में हुए इस हमले में टीकाकरण टीम की सुरक्षा कर रहे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।एक पुलिसकर्मी की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। उप पुलिस महानिदेशक जफर खान ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल दूसरे पुलिसकर्मी को पेशावर में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।खान ने बताया कि पोलियो टीकाकरण के सदस्य सुरक्षित हैं। किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पोलियो टीकाकरण अभियान का लंबे समय से विरोध करता रहा है। एक जनवरी को खैबर पख्तूनख्वा जिले के स्वाबी में पोलियो टीकाकरण अभियान से जुड़ी छह महिलाएं तथा एक व्यक्ति इसी प्रकार के हमले में मारा गया था।