पृथ्वी जैसा ग्रह खोजेगा नासा का सूरजमुखी अंतरिक्षयान

0

वाशिंगटन। नासा ने सौरमंडल से बाहर ग्रहों की खोज के लिए विशाल सूरजमुखी की तरह दिखने वाले एक अंतरिक्ष यान का डिजाइन तैयार किया है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा, एक दिन इस यान का इस्तेमाल नजदीकी सितारों के आस-पास पृथ्वी के आकार-प्रकार, संरचना और तापमान वाले ग्रहों का पता लगाने के लिए किया जा सकेगा। कैलिफोर्निया स्थित जेट पापुलेशन लेबोरेटरी में रखे यान के प्रोटोटाइप को ‘स्टारशेड’ नाम दिया गया है। इस यान का निर्माण उन ग्रहों की पहचान करना है, जहां जीवन की संभावनाएं मौजूद हों। ऐसे ग्रहों की मौजूदगी हमारे सौरमंडल से बाहर संभव है।

नासा के केप्लर मिशन के तहत अन्य सितारों के चारों तरफ घूमने वाले सैकड़ों ग्रह खोजे जा चुके हैं। इन ग्रहों को ‘एक्सपो प्लेनेट’ का नाम दिया गया है। इनमें से बहुत से ग्रह आकार में पृथ्वी से बड़े हैं और कुछ छोटे। इस मिशन का अगला कदम इन ग्रहों की छवि तैयार करना, पर्यावरणीय और रासायनिक तत्वों की सूची तैयार करना है। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन ग्रहों पर जीवन संभव है या नहीं। स्टारशेड का निर्माण इस तरह से किया गया है कि ग्रहों की तस्वीर खींचने के दौरान सितारों की चमकीली रोशनी को रोका जा सकेगा। प्रस्तावित यान को एक टेलीस्कॉप के साथ अंतरिक्ष में भेजा जाएगा।