भूकंप के झटके से हिला पाकिस्तान, जानमाल का नुकसान नहीं

0

इस्लामाबाद। आज उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में भूकंप के झटके आए। जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप का मुख्य केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश पर्वत था। आज भूंकप के झटके 6.6 मैग्नीच्यूड पर महसूस किए गए। कल भी पाकिस्तान में झटके महसूस किए गए थे। जो मुख्य रूप से बलूचीस्तान शहर में आए थे। यह झटके 50 किमी की गहराई तक महसूस किए गए।

गौरतलब है कि 2005 में पाकिस्तान में 7.6 मैग्नीच्यूड पर भूकंप के झटके आए थे। जिसमें 74000 लोगों की मौत हो गई थी।