वॉशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष संगठन नासा ने पहली बार शनि ग्रह की नैचुरल कलर वाली पोट्रेट तस्वीर रिलीज की है। शनि ग्रह के अलावा इस तस्वीर में 7 उपग्रह और रिंग्स, हमारी पृथ्वी, बुध और मंगल ग्रह भी दिखाई देते हैं।
गहरे नीले रंग के धब्बे के तौर पर पृथ्वी शनि के निचले दाएं हिस्से में दिखाई देती है, जबकि शनि के ऊपरी बाएं हिस्से में चमकदार धब्बे के तौर बुध ग्रह दिखता है। इस विशाल ग्रह की यह पैनोरोमिक तस्वीर नासा के कैसिनी स्पेसक्राफ्ट से ली गई है।
यह तस्वीर बिलकुल वैसी ही है, जैसी की इंसानी खुली आंखों से यह ग्रह दिखाई पड़ता है। इसे मंगलवार को वॉशिंगटन में रिलीज किया गया।