इराक में जातीय हमले जारी हैं। राजधानी बगदाद और इसके आसपास के बाजारों को टारगेट कर किए गए सीरियल कार ब्लास्ट में 37 लोग मारे गए हैं, जबकि कई जख्मी हुए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सबसे जानलेवा हमला सूर्यास्त से ठीक पहले बगदाद के नहरवान के एक बाजार में हुआ।स्थानीय सुरक्षा एवं मेडिकल अधिकारियों ने बताया कि कुल 31 लोग मारे गए और 120 जख्मी हो गए।… 
इराक में जातीय हमले जारी हैं। राजधानी बगदाद और इसके आसपास के बाजारों को टारगेट कर किए गए सीरियल कार ब्लास्ट में 37 लोग मारे गए हैं, जबकि कई जख्मी हुए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज सबसे जानलेवा हमला सूर्यास्त से ठीक पहले बगदाद के नहरवान के एक बाजार में हुआ।स्थानीय सुरक्षा एवं मेडिकल अधिकारियों ने बताया कि कुल 31 लोग मारे गए और 120 जख्मी हो गए। कुछ जख्मी लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।सूत्रों के मुताबिक, कर्रादा जिले में हुए कार बम हमले में पांच लोग मारे गए और दर्जनों जख्मी हो गए। बाद में बगदाद के कई हिस्सों में कार बमों में धमाके हुए। प्रधानमंत्री नूरी-अल-मलिकी ने आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी रखने का इरादा जताया है।बता दें कि पिछले साल से अब तक इराक में हुए बम धमाकों में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।