वाशिंगटनः अमरीका के रक्षा मंत्री एश कार्टर ने उत्तर कोरिया की परमाणु हथियार क्षमता और उसके बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को अमरीका के लिए बड़ा खतरा बताया है। श्री कार्टर ने एनबीसी टीवी चैनल पर‘मीट द प्रेस’कार्यक्रम में यह बात कही।

श्री कार्टर ने कहा कि अमरीका अपने क्षेत्र में आ रही किसी भी उत्तर कोरियाई मिसाइल को नष्ट करने में सक्षम है। श्री कार्टर ने कहा कि हम अपने मित्रों और सहयोगियों के क्षेत्रों की ओर आने वाली किसी भी उत्तर कोरियाई मिसाइल को नष्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

By parshv