कनाडा के लास मैग्नेटिक में दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना में मलबे से चार और शवों को निकाले गए हैं, इसके साथ ही इस भयंकर हादसे में मरनवालों की संख्या 28 हो गई है।यह ट्रेन हादसा काफी भयानक था, जिसमें मौके पर ही दर्जनों लोगों की मौत हो गई। क्यूबेक पुलिस ने बताया कि रेल त्रासदी के बाद गुरुवार  से 22 लोगों का कोई पता नहीं चल पाया। हादसे के जांचकर्ता अभी भी तफ्… कनाडा ट्रेन दुर्घटना में मरनेवालों की संख्‍या 28 पहुंची, 22 लोग लापता

कनाडा के लास मैग्नेटिक में दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना में मलबे से चार और शवों को निकाले गए हैं, इसके साथ ही इस भयंकर हादसे में मरनवालों की संख्या 28 हो गई है।यह ट्रेन हादसा काफी भयानक था, जिसमें मौके पर ही दर्जनों लोगों की मौत हो गई। क्यूबेक पुलिस ने बताया कि रेल त्रासदी के बाद गुरुवार  से 22 लोगों का कोई पता नहीं चल पाया। हादसे के जांचकर्ता अभी भी तफ्तीश में जुटे हुए हैं। हालांकि उन कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आखिर इस हादसे की वजह क्‍या थी।गौरतबल है कि कच्चे तेल और टैंक कार ले जा रही ट्रेन का कुछ हिस्सा लास मैग्नेटिक में क्यूबेक मैनी बार्डर के निकट तड़के पटरी से उतर गया। इसके बाद चारों ओर चीख-पुकार गूंजने लगीं। हादसे से प्रभावित लोगों की जानकारी देने वाले, कॉर्नर्स कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि 28 शवों में से आठ की पहचान की जा चुकी है। 20 शवों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। क्यूबेक प्रांत के पुलिस प्रवक्ता माइकल फोरगेट ने कहा कि धुआं के कारण हादसा स्थल पर काम कर रहे पुलिस को बचाव एवं राहत अभियान में काफी कठिनाई आ रही है। इसके बावजूद बचाव और राहत कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है।

By parshv