प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल में समाप्त हुई यात्रा के दौरान जापान द्वारा समुद्री सुरक्षा सहयोग पर जोर दिए जाने से चीन बेहद क्षुब्ध है। चीन के एक सरकारी दैनिक ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पड़ोस में सामरिक गठबंधन बनाकर तोक्यो चीन को घेरने का प्रयास कर रहा है।चीन के सरकारी दैनिक ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में कहा कि सिंह की जापान यात्रा के दौरान… 
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की हाल में समाप्त हुई यात्रा के दौरान जापान द्वारा समुद्री सुरक्षा सहयोग पर जोर दिए जाने से चीन बेहद क्षुब्ध है। चीन के एक सरकारी दैनिक ने गुरुवार को आरोप लगाया कि पड़ोस में सामरिक गठबंधन बनाकर तोक्यो चीन को घेरने का प्रयास कर रहा है।चीन के सरकारी दैनिक ग्लोबल टाइम्स ने अपने संपादकीय में कहा कि सिंह की जापान यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग पर विचार विमर्श किया। कुछ दिन पहले सिंह के समकक्ष शिंजो अबे म्यामां गए थे और उस यात्रा को जापान की ओर से चीन को घेरने के प्रयास के तौर पर देखा गया था। इसमें कहा गया है कि चीन के प्रति जापान की रणनीति चीन के पड़ोसियों के ईदगिर्द घूमती है।संपादकीय में कहा गया है कि चीन को घेरने की जापान की सोच सिर्फ एक भ्रम है। चीन के साथ प्रतिस्पर्धा में कुछ बढ़त हासिल करने के बावजूद जापान इस स्थिति में नहीं है कि वह एशिया में चीन के प्रभाव पर अपना प्रभुत्व कायम कर सके।हालांकि भारत के रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि जापान चीन को नहीं चीन भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है। चीन पाकिस्तान से लेकर बांग्लादेश तक को सहयोग कर रहा है। कुछ दिनों पहले चीन ने भारत की सीमा में घुसपैठ की भी कोशिश की थी। वहीं सूत्रों का यह भी कहना है कि एलएसी पर चीन ने भारत की सीमा के अंदर सड़क तक बना ली है।