ट्रंप ने स्वतंत्रता दिवस पर की भारतीयो की तारीफ

0

वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत-अमेरिका की साझेदारी के भविष्य का यह अब तक का सबसे शानदार दौर है। उन्होंने देश निर्माण में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के अनमोल योगदान की सराहना की।

ट्रंप ने भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिकागो में आयोजित इंडिया डे परेड को लेकर जारी अपने संदेश में यह बात कही। राष्ट्रपति ने कहा, ‘हिंदू और भारतीय अमेरिकियों के अनमोल योगदान के प्रति आभार। जब हम भारत के लोगों के लिए यह शानदार उत्सव मना रहे हैं तब हम सभी हिंदुओं और भारतीय अमेरिकियों का गर्व के साथ सम्मान करते हैं, जो हमारे महान देश के विकास में प्रभावशाली योगदान दे रहे हैं।’

इस मौके पर इलिनॉयस प्रांत के गवर्नर ब्रूस रूनर ने कहा कि भारतीय समुदाय अमेरिका का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने भी प्रांत और देश के व्यापार व सांस्कृतिक विरासत में भारतीय समुदाय के योगदान की प्रशंसा की। इंडिया डे परेड का समापन गायक मीका सिंह के कंसर्ट के साथ हुआ। इस कंसर्ट में करीब 30 हजार लोग शामिल हुए।