पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में रविवार को बारिश से संबंधित घटनाओं में एक ही परिवार के चार लोगों सहित कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि खैबर पख्तुनख्वा के ओरकाजी जिले में मूसलाधार बारिश के कारण कमरे की छत धंसने से एक युगल और उनके दो नाबालिग बच्चों की मौत हो गयी।

एक अन्य घटना में खैबर पख्तुनख्वा के नौशेरा जिले में कमरे की छत धंसने से तीन साल के बालक की दबने से मौत हो गयी और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारी ने बताया कि घायल की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है |