पूरे विश्व में आज दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का 95वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंडेला के 95वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। उधर इस मौके पर दक्षिण अफ्रीका में तस्वीरों के ज़रिए मंडेला के जीवन और संदेश को उकेरने की कोशिश की गई है।ओबामा भी मंडेला के लाखों फैंस में से एक हैं। मंडेला पिछले कुछ… 
पूरे विश्व में आज दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का 95वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मंडेला के 95वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। उधर इस मौके पर दक्षिण अफ्रीका में तस्वीरों के ज़रिए मंडेला के जीवन और संदेश को उकेरने की कोशिश की गई है।ओबामा भी मंडेला के लाखों फैंस में से एक हैं। मंडेला पिछले कुछ समय से अस्पताल में हैं। ओबामा ने एक बयान में कहा कि अपने परिवार और अमेरिकी जनता की ओर से मिशेल तथा मैं नेल्सन मंडेला को उनके 95वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पांचवे सालाना नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर दक्षिण अफ्रीका की सरकार और जनता वहां की जनता को भी बधाई दी है।नेल्सन मंडेला की कहानी को आज तक अनगिनत बार दोहराया गया है, उनके 95वें जन्मदिन पर दक्षिण अफ्रीका में तस्वीरों के ज़रिए मंडेला के जीवन और संदेश को उकेरने की कोशिश की गई है। इस प्रदर्शनी में मंडेला की ज़िंदगी से जुड़ी 95 तस्वीरें लगाई गई हैं जो उनके बिताए हर एक साल से ताल्लुक रखती हैं। इन तस्वीरों को 70 देशों के 700 डिजाइन्स में से चुना गया है और इनमें मंडेला के बचपन, जेल यात्रा से लेकर राष्ट्रपति बनने तक की यादें दर्ज हैं। दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में इस प्रदर्शनी को देखने वालों का तांता लग गया है।बता दें कि रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले मंडेला के सम्मान में अमेरिका ने वर्ष 2009 में उनके जन्मदिन को ‘मंडेला दिवस’ घोषित किया था। मंडेला ने कुल 27 साल जेल में बिताए हैं। इनमे से 18 साल तक उन्हें रोबेन द्वीप की जेल में रखा गया था।