अमेरिकी महाद्वीप में स्थित मैक्सिको में जोरदार भूकंप के झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है|यूएसजीएस के अनुसार भूकंप के झटके दक्षिणी मैक्सिको में महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 8.0 दर्ज की गई है| भूकंप के कारण अब तक दो लोगों की मौत हो गई है|
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक भूकंप के झटके इतनी तेज थे कि इमारतें हिलने लगी और राजधानी तक में लोग घबरा कर सडकों पर उतर आए।
भूकंप के बाद अब सुनामी की चेतावनी जारी की गयी है और लोगों को समुद्र तट से दूर रहने की भी सलाह दी गयी है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का केंद्र दक्षिण चियापास राज्य में तापाचुला से 165 किलोमीटर पश्चिम में स्थित था।
यूूएसजीएस ने कहा कि भूकंप से कई मध्य अमेरिका देशों में सूनामी आने का खतरा है। लोगों को सलाह दी गई है कि सुनामी की लहरें मेक्सिको, ग्वाटेमाला, पनामा, एल सल्वाडोर, कोस्टारिका, निकारागुआ, होंडुरास के तटों पर टकरा सकती हैं जिससे खासा नुकसान हो सकता है, इसलिए लोगों को यहां से दूर रहने को कहा गया है। भूकंप के झटके मैक्सिको सिटी तक महसूस किए गए