न्यूयार्क में रहने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी अरविंद महनकाली ने वर्ष 2013 के लिए स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीत कर इतिहास रच दिया है क्योंकि वह इस स्पर्धा में जीत दर्ज करने वाले छठवें भारतीय अमेरिकी बन गए हैं।लगातार छठवीं बार यह उपलब्धि भारतीय अमेरिकियों के खाते में गई है। इस राष्ट्रीय स्पर्धा में जीत दर्ज करने के बाद अरविंद ने कहा शब्… स्पेलिंग बी प्रतियोगिता में भारतीय मूल अमेरिकी छात्र का दबदबा

न्यूयार्क में रहने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी अरविंद महनकाली ने वर्ष 2013 के लिए स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीत कर इतिहास रच दिया है क्योंकि वह इस स्पर्धा में जीत दर्ज करने वाले छठवें भारतीय अमेरिकी बन गए हैं।लगातार छठवीं बार यह उपलब्धि भारतीय अमेरिकियों के खाते में गई है। इस राष्ट्रीय स्पर्धा में जीत दर्ज करने के बाद अरविंद ने कहा शब्द निश्चित रूप से कठिन थे। अमेरिका में संपन्न इस स्पर्धा को लाखों लोगों ने देखा।आठवीं कक्षा में पढ़ने 13 वर्षीय अरविंद के पसंदीदा विषय गणित और विग्यान हैं। लेकिन वह भौतिकी में करिअर बनाना चाहते हैं। तेलुगु और स्पेनिश भाषी अरविंद को टेनिस, बास्केटबाल, रंगमंच पसंद है।अरविंद ने लगातार चौथी बार इस साल स्कि्रप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। वर्ष 2010 में वह नौवें स्थान पर तथा 2011 एवं 2012 में तीसरे स्थान पर रहे थे।प्रतियोगिता के अंतिम तीन प्रतिभागी भारतीय अमेरिकी क्रमश: इलिनोइस के प्रणव शिवकुमार, न्यूयार्क के श्रीराम हठवार और न्यूयार्क के ही अरविंद महनकाली थे।

By parshv