10वीं पास उम्मीदवारों के पास नौकरी का सुनहरा मौका सामने आया है। राजस्थान के Jaipur Vidyut Vitran Nigam Limited में बड़े पैमाने पर भर्तियां  होनी हैं। दो हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। कुल 2433 Technical Helper के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2018 है। पदों के लिए आप आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लॉगइन करें JVVNL की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट www.jvvnl.onlinereg.in पर। तो चलिए अब और विस्तार से जानते हैं इन नियुक्तियों के बारे में।

 आयु सीमा– सिर्फ 18 से 28 साल की उम्र के व्यक्ति ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता- आवेदक का न्यूनतम 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा उसके पास Linemen/ Electrician/ Power Electricia/ Wiremen/ ITI (NCVT/ SCVT) का SBA trade/ NAC सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

आवेदन शुल्क-  उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी भरना होगा। शुल्क आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए भर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।